मारपीट में वृद्ध की मौत, 2 जख्मी 7 के खिलाफ प्राथमिकी कराई
केवटी थाना अन्तर्गत मझिगामा गांव में दो दिनों से आपसी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह हुई मारपीट की घटना में इलाज के दौरान 66 वर्षीय रती लाल शर्मा की मौत डीएमसीएच में हो गई। भोला शर्मा सहित 7 लोगों के खिलाफ बेंता ओपी में बयान दर्ज करवाया गया है। मृतक के पुत्र राज किशोर शर्मा ने बताया कि वह 11 मार्च को अपने बगीचा में जा रहा था। इसी बीच एक वृद्ध महिला पत्ता आदि चुन रही थी। महिला के पुत्र भोला शर्मा ने राज किशोर पर अपनी मां के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इसी लेकर उसी शाम कुछ लोगों के साथ भोला शर्मा राज किशोर के घर पहुंचा। वहां भी विवाद होने पर राज किशोर ने मांफी मांगते हुए आरोप को गलत बताया। पुन: गुरुवार की सुबह सभी राज किशोर के घर पर चढ़ कर हंगामा कर मारपीट करने लगा। इस बीच उसके पिता पर भी जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया मगर दोपहर बाद उनकी मौत हाे गई। मझिगामा के ही दोनों पड़ोसी हैं। इस घटना में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में रती लाल शर्मा, उनके पुत्र राजकिशोर शर्मा और उनकी प|ी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।