- Hindi News
- National
- Kusheswarsthan News On The Annual Festival Students Showed Many Yogasanas Including Suryanamaskar
वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने सूर्यनमस्कार सहित कई योगासन लोगों को दिखाया
सूर्यमणि ग्लोबल स्कूल हिरणी का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिरौल अनुमंडल पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा, रविंद्र कुमार सिंह, सीके हूमेन, तपेश्वर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत गीत, संगीत एवं नृत्य पर लोग झुमते रहे। इस अवसर पर छात्रों ने कमलासन, चक्रासन तथा सूर्यनमस्कार सहित कई योगासन कर लोगों को दिखाया। साथ ही जुगनू कुमारी एवं कौशल किशोर चौधरी ने अंग्रेजी में भाषण देकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। स्कूल के निदेशक प्रकाश चौधरी ने उपस्थित गणमान्य लोगों को फूलों केे गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य का कामना किया। मौके पर राम सुबोध चौधरी, सुभाष चन्द्र चौधरी, रामशरण यादव, सुबोध कुमार झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वार्षिकोत्सव में योगासन प्रस्तुत करते छात्र।