सुपौल रामनगर में बाइक की ठोकर से राहगीर की हुई मौत
बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल रामनगर निवासी 45 वर्षीय मनोज राम की मौत गौड़ाबौराम प्रखंड बसौली स्कूल के पास मुख्य सड़क पर बाइक की टक्कर से हो गई। गुरुवार की रात 8 बजे देथुआ बारात जाना के क्रम में मनोज, देवानंद और संतोष राम बसौली चौक पर पान खाकर घूम रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इसमें मनोज के सिर में गंभीर चोट लग गई। वह बेहोश हो गया। बाइक सवार भागने में कामयाब रहे। साथियों ने उसे उठा कर सुपौल बाजार में डॉ. राजेश के निजी क्लिनिक में इलाज करवाया। स्थिति खराब होता देख उसे बिरौल सीएचसी लाया गया। वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक मनोज राम की प|ी अनिता देवी रसोइए के रूप में प्राथमिक विद्यालय रामनगर दुर्गा स्थान में कार्यरत हंै। उसे 4 संतान हैं। वहीं, दूसरी ओर सोनपुर गांव निवासी छठु पासवान की 16 वर्षीय पुत्री रुक्मणि कुमारी की मौत गुरुवार की रात को इलाज के दौरान हो गई।