दो घंटे बिजली की आपूर्ति रही बाधित, परेशानी
दरभंगा | बारिश के कारण शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक डरहार व गोविंदपुर आदि गांवों में
बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इससे सुबह में सप्लाई पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। जब सुबह 9 बजे में फिर से बिजली की आपूर्ति की गई, तो सप्लाई पानी आया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।