- Hindi News
- National
- Biraul News Procession Will Be Taken Out In The Striking Teachers Block On 14th
14 को हड़ताली शिक्षक प्रखंड में निकालेंगे जुलूस
हड़ताली शिक्षकाें ने स्थानीय बीआरसी पर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई की बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर से जयंतीपुर तक और नेउरी, कहुआ, विष्णुपुर चौक से होते हुए सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक तक मोटरसाइकिल जुलूस निकालने का निर्णय किया। बैठक की अध्यक्षता टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल ने की। बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष कमालुद्दीन खांं ने कहा कि शिक्षक समाज के हित की लड़ाई लड़ रहे है। सरकार नियमित शिक्षकों के पद को समाप्त करके समाज के भावी पीढ़ी को ठेके पर शिक्षा हासिल करने के लिए मजबूर कर रही है। मौके पर टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला उपाध्यक्ष राशिद शिक्षक संघ बिहार के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र आचार्य समेत अन्य मौजूद थे।