पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के कारण रबी फसल प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जाले| बारिश से रबी की फसल प्रभावित हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार खेतों में लगी फसल के लिए यह वर्षा अच्छी है। मगर कटकर खेतों व खलिहानों में रखी फसल के नुकसान होने की संभावना अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया कि अभी भी सरसों की फसल खेतों व खलिहानों में है। जिन किसानों का थ्रेसिंग कर दिया है। उनकी फसल बच गई । मगर जिनकी अभी तक फसल खेतों में लगी हुई है। उसे इस बारिश से नुकसान अधिक हो सकती है। बीएओ कमलदेव प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल का आच्छादन 7512 हेक्टेयर हुआ है। इसमें गेहूं 6495 हेक्टेयर, जौ दो हेक्टेयर, मसूर 425 हेक्टेयर, मटर 50 हेक्टेयर, अन्य दलहन 150 हेक्टेयर, राई-सरसों 350 हेक्टेयर, तीसी 40 हेक्टेयर में हुए हैं।
खबरें और भी हैं...