नारी सशक्तीकरण को लेकर रैली
दरभंगा | विश्व महिला दिवस पर स्काउट एवं गाइड के कैडरों ने रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण का पैगाम लोगों को दिया। राज हाई स्कूल स्थित कार्यालय से रैली हसन चौक, टावर, भगत सिंह चौक, मिर्जापूर, आयकर चौराहा, विश्वविद्यालय होते हुए राज हाई स्कूल पहुंचा। श्याम कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली गई रैली में गाइड लीडर नेहा सिंह, काजल कुमारी, निशु कुमारी, मेधा कुमारी के अलावा स्काउट लीडर आशीष कुमार, मो. इफ्तेखार, जय कांत यादव, मो. जाहिद इकबाल, राजीव कुमार सहित 86 गाइड और 74 स्काउट ने भाग लिया।