पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Retaliation Rally Organized To Demand Proper Justice To The Rape Victim And Hang The Culprits

दुष्कर्म पीड़िता को समुचित न्याय दिलाने और दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर निकाली गई प्रतिकार रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के बहेड़ी प्रखंड के उजैना की 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को समुचित न्याय एवं दोषी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को प्रियंका झा के नेतृत्व में कर्पूरी चौक से लहेरियासराय पोलो मैदान तक प्रतिकार मार्च निकाला गया। प्रियंका झा ने जिला अधिकारी से रेप पीड़िता को समुचित न्याय दिलाने के लिए एक ज्ञापन पीड़िता के गांव के लोगों के साथ सौपा है। ज्ञापन में उन्होंने ने कहा कि 2 मार्च को उजेना में 11 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। जो की निर्मम एवं असहनीय घटना है। बावजूद प्रशासन इस पर संक्षिप्त कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे आम लोगों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। पीड़िता एवं उनके परिवार के तरफ से की गई 5 सूत्री मांग पत्र भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा है। जिसमे स्पीडी ट्रायल के तहत बलात्कारियों को सजा दिलाने, पीड़िता को आगे की शिक्षा व्यवस्था सरकारी स्तर से करने, पीड़िता एवं उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने, पीड़िता को जीवन यापन के लिए उचित मुआवजा एवं पीड़िता के परिजन में से पीड़ित की गरीबी को देखते हुए एक सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। इस मौके पर विजय श्री प्रसाद गौरव दलित स्वराज महिला संगठन के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष सुनीता सिंह, रंजन भारती सिंह, मुखिया मणिकांत यादव के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

दुष्कर्म पीड़िता को समुचित न्याय दिलाने के लिए प्रतिकार मार्च में शामिल लोग।
खबरें और भी हैं...