- Hindi News
- National
- Darbhanga News Review Of Drug Stores For Availability Of Sanitizer And Mask
सैनिटाइजर और मास्क की उपलब्धता के लिए दवा दुकानों का लिया जायजा
डीएम के निर्देश पर शनिवार को सभी एसडीओ ने विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों में छापामारी की। इस क्रम में सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता ने थाना प्रभारी लहेरियासराय एवं थाना प्रभारी बेंता तथा औषधि निरीक्षकों के सहयोग से हॉस्पिटल रोड अवस्थित दवा दुकानों में धावा बोला। जांच बताया कि केडिया साइंटिफिक एवं सर्जिकल के स्टॉक में सैनिटाइजर एवं क्लिनिकल मास्क पर्याप्त मात्रा में पाया गया, लेकिन मास्क नंबर 95 नहीं उपलब्ध था। जबकि मां भवानी सर्जिकल एवं मां श्यामा सर्जिकल के स्टॉक में सैनिटाइजर एवं मास्क नहीं पाया। एसडीओ ने दवा दुकानदारों को सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
दवा दुकान के बाहर खड़ी पुलिस।