- Hindi News
- National
- Darbhanga News Review Of Preparations For Bed Entrance Exam To Be Held On 29 Patna University And Brabu Did Not Get List Of Examination Centers
29 को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा पटना विवि और बीआरएबीयू से परीक्षा केंद्राें की नहीं मिली सूची
एलएनएमयू में कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीईटी-बीईडी 2020 कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। जिसमें 29 मार्च को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की अब तक की गयी तैयारी की समीक्षा की गई। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें पटना विश्वविद्यालय एवं बीअारए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से परीक्षा केन्द्रों की सूची प्राप्त नहीं हुई है। शेष विश्वविद्यालयों से केन्द्रों की सूची प्राप्त हो चुकी है। अब राजभवन में 19 मार्च को तैयारी की समीक्षा बैठक होने की संभावना है। जिन जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं वहां के जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा की रणनीति पर उस दिन चर्चा की जाएगी। उक्त तिथि को राजभवन में स्टेट नोडल पदाधिकारी प्रो. सिंह पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा से संबंधित संपूर्ण तैयारी की जानकारी देंगे।
10 शहरों में होगी परीक्षा : प्रो. सिंह
प्रो. सिंह ने बताया कि यह परीक्षा सूबे के 10 शहरों में होगी। इसमें 8 शहरों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। जबकि, पटना विवि से परीक्षा केंद्रों की सूची लाने के लिए विवि के लोक सूचना पदाधिकारी प्रो. एनके अग्रवाल को भेजा गया है। वहां वे विवि के नोडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा केंद्र निर्धारण कर वापस होंगे। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा। मौके पर प्रति कुलपति प्रो. जय गोपाल, सी एम साइंस कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. प्रेम कुमार प्रसाद, एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अरविंद कुमार झा, प्रो. रतन कुमार चौधरी आदि थे।
बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करते कुलपति।