डीएमसीएच में कोरोना के परीक्षण के लिए रूम तय
डीएमसीएच प्रिंसिपल डॉ. एचएन झा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण सुबह 10.30 बजे किया। वे यहां की व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 6 बेड को एक कमरे में लगाया गया है। वहीं दूसरे कमरे को भी चिन्हित किया गया है। वहां भी 6 बेड लगाने की प्रकिया चल रही है। यहां कोरोना के मरीजों को रखने के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कोरोना के मरीजों के लिए 51 टेस्टिंग सेंटर को चिन्हित किया गया है। वहीं 56 कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।
अस्पताल में 200 पीपी किट व 100 मास्क है
अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने कहा कि इमरजेंसी में एक्स रे रूम के सामने वाले कमरे को कोरोना मरीजों के लिए परीक्षण रूम को चिन्हित किया गया है। इस कमरे को बीच में घेर कर परीक्षण रूम तैयार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से 500 किट मांगी गई थी। अभी 200 पीपी किट दी गई है। वहीं एन 95 मास्क एक सौर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीज की पुष्टि के लिए ब्लड का सैंपल कलेक्शन आरएमआई पटना भेजा जाएगा।