पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकिल सवार को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो पलटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अतरबेल भरवाड़ा पथ पर मिर्जापुर जितवारा में भगवती स्थान के निकट गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर सड़क से दस फीट नीचे खेत में पलट गई। घटना में स्कार्पियो का चालक बाल बाल बच गया। बताया गया कि स्कार्पियो में केवल एक ही व्यक्ति जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी का गोविंद कुमार झा सवार था। उसने बताया कि दरभंगा से वह अपने गांव राढ़ी जा रहा था। भगवती स्थान के सामने सड़क पर साइकिल सवार को बचाने के दौरान स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से दस फीट नीचे जाकर उल्टी होकर पलट गई। कार का चारों चक्का ऊपर की ओर हो गया। चालक किसी तरह खुद ही खिड़की के रास्ते बाहर निकला। हालांकि उसे खरोंच तक नहीं आई। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास चौकीदार को नियुक्त कर दिया है।

सड़क किनारे पलटी स्काॅर्पियो।
खबरें और भी हैं...