पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Secretary Of Health Ministry Inspects Under Construction Community Toilets

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने शनिवार को सदर अंचल के शीशो पंचायत में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर एक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शौचालय से शत-प्रतिशत आच्छादन नितांत जरूरी है। सभी व्यक्तियों को शौचालयों से आच्छादन के लिए तीन वर्गों में विभक्त किया गया है। जिसमें सबसे ऊपर व्यक्तिगत शौचालय दूसरे स्थान पर साझा शौचालय है। इस शौचालय में एक से अधिक परिवार अपने निकट संबंधी के शौचालय का प्रयोग करते हैं। तीसरे स्थान पर सामुदायिक शौचालय है। सामुदायिक शौचालयों के लिए स्थान का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह शौचालय इसके लक्षित समूह के निवास स्थल के निकट होनी चाहिए। सचिव ने जिला अतिथि गृह के सभाकक्ष में डीएम एवं डीडीसी के साथ बैठक की। डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने सचिव को कहा कि मई तक अभियान चलाकर सभी छूटे हुए परिवारों को शौचालय से आच्छादित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अंचलों में बड़ी संख्या में सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। कहा किसामुदायिक शौचालयों के निर्माण में महादलित टोलों को प्राथमिकता दें। बैठक में संयुक्त सचिव, बिहार सरकार श्री माहिवाल, स्वास्थ्य मंत्रालय के आनन्द शंकर, राजीव सिंह, डीडीसी, डीपीएम जीविका, डीसी स्वच्छता, मुखिया शमशे आलम खान आदि मौजूद थे।

शीशो में जांच करती केंद्रीय टीम।
खबरें और भी हैं...