सेविका, सहायिका व एलएस ने कार्यक्रम में लिया भाग
जाले| कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। इसमें लगभग दो सौ की संख्या में सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका सहित लगभग एक सौ छात्राएं शामिल हुई।
समारोह की अध्यक्षता केंद्र के गृह वैज्ञानिक डॉ. सीमा प्रधान ने किया। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रधान ने कहा कि प्राचीन काल के भारत में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता था, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया महिलाओं की स्थिति में भीषण बदलाव आया। महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलने लगी। मौके पर केंद्र के फार्म मैनेजर डॉ चंदन कुमार, स्टेनोग्राफर अमरेंद्र कुमार, राजकिशोर महतो एवं दीपक कुमार भी मौजूद थे।