पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Shake On The Death Of Dr Sitaram Sahu Teacher Of Mahatma Gandhi College

महात्मा गांधी कॉलेज के शिक्षक डॉ. सीताराम साहु के निधन पर शाेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी महाविद्यालय के भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम साहु का आकस्मिक निधन पर गुरुवार को कई कॉलेजों में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एमजी कॉलेज में की शोक सभा में सचिव डॉ. हरि नारायण सिंह ने कहा कि डॉ. साहु के निधन से महाविद्यालय को अपूर्णीय क्षति हुई है। रमावल्लभ जालान बेला महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक शोक सभा हुई। नागेंद्र झा महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. ऋषि कुमार राय की अध्यक्षता में डॉ. साहु के निधन पर शोक सभा हुई। डाॅ. राय ने कहा कि उनका असामयिक निधन वित्तरहित शिक्षा नीति के कारण ही अर्थाभाव में हुआ हे। मृतक परिवार को अविलंब 10लाख रुपए और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना चाहिए। मौके पर शोक सभा प्रो. नीलम मिश्र, डाॅ. वीणा मिश्र, डाॅ. हेनु झा, डाॅ. माला झा, डाॅ. एच के मिश्र, डाॅ. महादेव झा, प्रो. अरूण कुमार मिश्र, संत शरण झा, संजीव कुमार आदि ने श्रद्धांजलि दी।

प्रो. हेमचंद्र पाठक के निधन से शिक्षाकर्मी मर्माहत | नागेंद्र झा महिला कॉलेज के भूगोल के शिक्षक प्रो. हेमचंद्र पाठक के आकस्मिक निधन से शिक्षाकर्मी मर्माहत हैं। प्रो. पाठक कैंसर से पीड़ित थे। वे 50 वर्ष के थे। अभी वे दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि कुमार राय ने कहा है कि प्रो. पाठक समर्पित शिक्षक थे। कॉलेज में 13 मार्च को शोक सभा होगी।

शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि देते सचिव एवं शिक्षाकर्मी।
खबरें और भी हैं...