शास्त्री-उपशास्त्री का भरा जाएगा फॉर्म
दरभंगा|संस्कृत विश्वविद्यालय ने शास्त्री एवं उपशास्त्री परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए करीब एक माह से अधिक का समय दिया गया है। पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शास्त्री सामान्य एवं प्रतिष्ठा प्रथम खंड (पूर्ववर्ती), द्वितीय खंड सत्र 2018-21 तथा तृतीय खंड सत्र 2017-20 के साथ- साथ उपशास्त्री 2018-20 के छात्र 14 मार्च से 31 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं।