पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Simri Police Station On Nh 57 Arrested 6 Animal Smugglers

एनएच-57 पर सिमरी थाना की पुलिस ने 6 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर शास्त्री चौक के निकट गुप्त सूचना के आलोक में सिमरी थाना की पुलिस ने शनिवार को यूपी नंबर के दो ट्रक में ओवरलोड कर तस्करी के लिए ले जा रहे 104 पशुओं के साथ आधा दर्जन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों ट्रक को जब्त कर ट्रक पर लदे 104 भैंस को सुरक्षार्थ कमतौल थाना क्षेत्र के रघौली स्थित गौशाला में रखा गया है। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से तस्करी के लिए दो ट्रकों में पशुओं को लादकर तस्कर अररिया लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते थानाध्यक्ष ने थाना रिजर्व बल के साथ एनएच-57 पर शास्त्री चौक के निकट वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में दोनों ट्रक को धड़ लिया गया। पुलिस को देख पशु तस्कर ट्रक से उतरकर भागने लगे लेकिन, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

तस्करों को न्यायिक हिरासत में ले जाती सिमरी थाना की पुलिस।
खबरें और भी हैं...