- Hindi News
- National
- Kusheswarsthan News Slogans Against The State Government In Support Of Teachers39 Demands
शिक्षकों ने मांगाें के समर्थन में राज्य सरकार के विरोध में की नारेबाजी
समान काम समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की ओर से सोमवार को नियोजित हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी भवन परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा तथा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मांग के समर्थन तथा राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए मांगे मानें जाने तक हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पवन कुमार की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने राज्य सरकार पर नियोजित शिक्षकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षकों पर जितना भी दमन कर ले, किन्तु मांगे माने जाने तक शिक्षकों का हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर संजय कुमार राय, राम बाबू पासवान, प्रवीण कुमार, अनंत कुमार, अरविंद कुमार राय, राम पुकार राय, सर्वेश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।