- Hindi News
- National
- Darbhanga News Smuggler Arrested With 20 Bottles Of Foreign Liquor From Jp Chowk
जेपी चौक से 20 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा सदर|सदर थाना पुलिस ने जेपी चौक स्थित चाय दुकान में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 180 एमएल की 20 बोतल विदेशी शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान जेपी चौक निवासी स्व बबलू सहनी की विधवा मुन्नी देवी के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।