64 लीटर शराब और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की ओर से शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हायाघाट पुलिस ने एक कार के साथ 64 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थाना के सूरमार घाट निवासी स्व. देवनारायण ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार ठाकुर कार में कार्टन में शराब रखकर हायाघाट कारोबारी को पहुंचाने आए थे। जहां सूचना के आधार पर कार सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, लहेरियासराय पुलिस ने किलाघाट महदौली निवासी इंदु महतो की प|ी मुन्नी देवी के पास से 375 एम एल के 21 बोतल 750 एमएल के 61 बोतल 90 एमएल के 108 बोतल शराब बरामद की।