तीन घरों में हुई चोरी मामले में एसएसपी ने दिए निर्देश
जिले में हाल के दिनों में बढ़ी चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस महकमा गंभीर बना है। इस बीच होली के दौरान कोतवाली ओपी अन्तर्गत मिश्रटोला मोहल्ला में एक ही फ्लैट के तीन घर में लाखों की चोरी की घटना को लेकर शुक्रवार को एसएसपी बाबू राम ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी बाबू राम मिश्रटोला मोहल्ला स्थित बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा के घर पहुंचे। मनीष मिश्रा के घर में रह रहे तीन किराएदार के घर से चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एसएसपी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान एसएसपी ने काेतवाली ओपी अध्यक्ष विपिन कुमार को कई निर्देश भी दिए। डाग स्क्वायड की ओर से भी जांच की गई थी। कोतवाली ओपी अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि कई संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।