एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित तीन को किया निलंबित
केस के निष्पादन को लेकर हर माह एसएसपी बाबू राम की ओर से सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर, थानेदार और एसडीपीओ को लक्ष्य दिया जा रहा है। हर माह एक हजार केस काटने का लक्ष्य रहा है। पिछले कई माह से यह लक्ष्य पाड़ भी करता रहा है, तो कुछ अंकों की कमी भी रही मगर इस बीच केस काटने के बाद या फिर केस नहीं काट कर गलत आंकड़ा बताने या फिर कोर्ट में फाइनल फॉर्म नहीं जमा करने के चक्कर में एसएसपी ने बिरौल सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर अनिल प्रसाद को निलंबित कर दिया है। इससे पूर्व घनश्यामपुर थाना के सब इंस्पेक्टर जय गोविंद प्रसाद और कुशेश्वरस्थान के एएसआई विनोद कुमार शर्मा को भी निलंबित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है। इधर कुशेश्वरस्थान थाना के अध्यक्ष मनीष कुमार और अशोक पेपर मिल थाना के थानेदार मो. जजा अली के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है। एसएसपी बाबू राम ने अवकाश के दिन भी बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक कर 15 दिनों के अन्दर काटे गए केस का फाइनल फॉर्म कोर्ट में समर्पित करने का कड़ा निर्देश दिया है।