पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Staff Was Not Available For Blood Collection In Dmch39s Opd

डीएमसीएच के ओपीडी में ब्लड कलेक्शन के लिए नहीं था स्टाफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा|डीएमसीएच के ओपीडी के 22 नंबर कमरे में गुरुवार को ब्लड सैंपल कलेक्शन के लिए घंटों मरीज इंतजार करते रहे। कोई स्टाफ नहीं मिलने पर वे वापस अपने घर चले गए। परिजनों का कहना था कि सुबह 10 बजे से ही ब्लड कलेक्शन के लिए कोई स्टाफ इस कमरे में मौजूद नहीं है। ज्ञात हो कि यहां डीएमसीएच के सभी विभागों के ओपीडी में डॉक्टरों के ब्लड जांच लिखे जाने के बाद मरीज से 22 नंबर कमरे में ब्लड का सैंपल कलेक्शन किया जाता है। मृगयास चौक की सबा परवीन , बाबूबरही के राम पुकार राव, पतौर की मिंटू देवी ने बताया कि ओपीडी के 22 नंबर कमरे में सुबह 10 बजे से कोई भी स्टाफ नहीं थे। दो दिनों से कोई भी स्टाफ यहां नहीं रहता है। जांच के लिए डॉक्टर ने इसी कमरे में जाकर ब्लड सैंपल देने के लिए पर्चा दिया है। वहीं मधुबनी जिला के बीकू मंडल का दांत का जबड़ा टूटा हुआ था। जब गुरुवार को ओपीडी के दांत विभाग में दिखाया तो उसे डॉक्टर ने ब्लड जांच कराने के लिए बोला। वह चलने में भी असमर्थ थे। वहीं होली के त्यौहार मनाने के बाद गुरुवार को ओपीडी में 2111 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग में 460 मरीज इलाज के लिए पहंुचे। स्किन विभाग के डॉक्टरों का कहना था कि बार-बार पत्र लिखने के बाद भी स्किन ओपीडी के गेट पर सुरक्षा गार्ड नहीं दिया गया।
खबरें और भी हैं...