पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समान वेतन के लिए जारी रहेगी हड़ताल : मो. रब्बानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालय में हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन होलिका दहन किया। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

हड़ताली शिक्षकों का नेतृत्व संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो. रब्बानी अंसारी, गोपाल कृष्ण झा एवं वीरेंद्र पासवान कर रहे थे। इस दौरान मो. रब्बानी अंसारी ने कहा कि जब तक सरकार समान काम का समान वेतन नहीं देगी, हड़ताल जारी रहेगी। शिक्षक गोपाल कृष्ण झा ने कहा कि जब तक सरकार राज्य कर्मी का दर्जा शिक्षक को नहीं देगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की किसी भी धमकी से शिक्षक की चटानी एकता प्रभावित नहीं होने वाला है। इस दौरान शिक्षक शैलेंद्र कुमार झा, शंभू झा, सियाराम झा, रविंद्र लाल, मनोज कुमार पासवान, अविनाश कुमार, आशा कुमारी, रंजू कुमारी, सच्चिदानंद ठाकुर, संतोष चंद्र, अमरनाथ झा, संजय कुमार राय, राधा देवी आदि मौजूद थे।

बेनीपुर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...