पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताली शिक्षकाें ने नहीं मनाई हाेली, बच्चों के मुंह पर जाबी लगा कर वेतन रोकने पर जताया आक्रोश, मंत्रियाें का किया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रारंभिक शिक्षकों की हड़ताल होली त्योहार के बहिष्कार के साथ जारी है। अपर मुख्य सचिव के वेतन के रोक के निर्देश के खिलाफ शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री अौर अपर मुख्य सचिव का पुतला दहन कर होलिका मनाई थी। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड मुख्यालयों पर भी शिक्षकाें ने पुतला दहन कर अपना विराेध दर्ज कराया था। नगर संयोजक संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार की हठधर्मी के कारण शिक्षकों के परिवारों ने होली नहीं मनाई। हड़ताली शिक्षकाें के बच्चों ने मुंह में जाबी लगा कर प्रदर्शन किया। हड़ताली शिक्षकों ने होली पर्व नहीं मनाकर हक की प्राप्ति तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। शिक्षकाें की हड़ताल 17 फरवरी से है लेकिन वेतन जनवरी से ही बंद कर दिया गया है।

डीपीओ स्थापना कार्यालय का घेराव करेंगे हड़ताली माध्यमिक शिक्षक


हड़ताली माध्यमिक शिक्षक होली त्योहार के बाद अपने आंदोलन को फिर से धार देने में लग गए हैं। होली की छुट्टी के अवसर पर अपने क्षेत्रों के विधायक, सांसद एवं मंत्रियों से मिलकर मांग पत्र सौंपा और सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया। श्रवण नारायण चौधरी ने कहा कि 12 मार्च से माध्यमिक शिक्षकों का धरना अपने पूर्व की भांति धरना स्थल पर जारी रहेगा। अपर मुख्य सचिव के वेतन स्थगित करने के आदेश को तत्काल समाप्त कराने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय के घेराव करने की घोषणा की। शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलित हैं। सरकार को वार्ता कर हल निकालना चाहिए।

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हड़ताली शिक्षक।
खबरें और भी हैं...