बीपीएससी की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों ने मारी बाजी
बीपीएससी की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया गया है। रिजल्ट के प्रकाशन के साथ ही विजन सिविल सेवा संस्थान के छात्रों ने जमकर सफलता का जश्न मनाया। होली से ठीक पहले आए रिजल्ट ने प्रतिभागियों की खुशी को कई गुणा बढ़ा दिया है। संस्थान के निदेशक अजय किशोर ने कहा कि संस्थान के कुल 63 प्रतिभागियों ने सफलता पाई है। इसमें 37 संस्थान के रेग्युलर और 26 डिस्टेंस क्लास के प्रतिभागी शामिल हैं। इसके अलावा भी संस्थान की ओर से समय समय पर आयोजित किए जाने वाले टेस्ट में हिस्सा लेने वाले लगभग 245 प्रतिभागियों काे कामयाबी मिली है। डॉ. राजेश कुमार ने विज्ञान एवं तकनीकी आदि विषयों का सही मार्गदर्शन की वजह से कामयाबी मिली है। सफलता पाने वालों में प्रणव प्रखर, प्रभात रंजन, अविनाश कर्ण, आनंद कुमार मंडल, सुभाष सहनी, विकास कुमार, उमेश कुमार, राजेश सहनी, अभिषेक, सोनम, कविता कुमारी, बंटी कुमारी, मोनम, राकेश रौशन भारती, विपिन बिहारी यादव, सोनू कुमार सिंह, गोविंद कुमार, अरविन्द कुमार, उमा कुमारी, मनीषा कुमारी, दिव्या भारती, मोहित कुमार, अभिषेक कुमार, इंद्रजीत कुमार, रंजन कुमार आदि का नाम शामिल है। संस्थान में आगामी होने वाली परीक्षाओं में वैकल्पिक विषयों की तैयारी कराने की व्यवस्था है।