- Hindi News
- National
- Biraul News Supaul Bazaar Water Supply From Swarna Tola To Ramnagar Chowk Lasts For Years
सुपौल बाजार स्वर्ण टोला से रामनगर चौक तक सालों भर रहता है जलजमाव
सुपौल बाजार स्वर्ण टोला से रामनगर चौक तक सालों भर जलजमाव की समस्या जस के तस बनी रहती है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। नालों का ढक्कन टूटे रहने के कारण लोगों का पांव पैदल भी चलना मुश्किल है। स्थानीय गंगेश झा की पहल पर कुछ दिनों की राहत तो मिली पुनः समस्या और विकराल हो गई है। सुपौल बाजार की मुख्य सड़क की इस दुर्दशा से स्थानीय नागरिक व व्यवसायी 200 मीटर की दूरी तय करने से परहेज कर 5 किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी आवश्यकता को पूरा करते हैं। इसी सड़क से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं। हॉस्पिटल, ब्लॉक, दुर्गास्थान, पोस्ट ऑफिस व बैंक जाते हैं। अपने दैनिक कार्यों को पूरा करते हैं। स्थानीय पवन साहू, विनय शंकर मिश्र, सुभाष झा आदि ने बताया कि मुखिया से लेकर सभी जनप्रतिनिधि आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। योजनाओं की राशि की बंदरबांट होती है। सुधि लेना वाला कोई नहीं है।
रामनगर चौक जाने वाली सड़क पर जलजमाव।