- Hindi News
- National
- Darbhanga News Suspected Patient Of Corona Virus Found Admitted In Isolation Ward Of Dmch
कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (डीएमसीएच) में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को शुक्रवार की देर रात भर्ती कराया गया। इससे स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मंच गया। बताया गया कि यह मरीज बहादुरपुर थाना क्षेत्र की उघरा महपारा पंचायत के दाईंग गांव का है। मरीज का नाम सूर्य नारायण (80वर्ष) है। पिता का नाम स्व. शंकर महासेठ है। इसे डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इलाज शुरू कर दिया गया है। ब्लड सैंपल जांच के लिए राजेन्द्र मेमोरियल इंस्टीच्युट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआई) अगमकुआं पटना भेजा गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने बताया कि अभी यह संदिग्ध मरीज है।
बल्ड जांच के बाद की जाएगी पुष्टि
मरीज 29 तारीख को भारत भ्रमण कर वापस लौटा है। उसके इलाज में डॉक्टरों की टीम लगी हुई है। पटना से ब्लड जांच की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हो जाती है, तो इसका इलाज किया जाएगा। वहीं अगर जांच रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि नहीं भी होती है, तो भी इसके 14 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा।