पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biraul News Teacher Struggle Committee Will Take Out Bike Procession Today

शिक्षक संघर्ष समिति आज निकालेगा बाइक जुलूस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीओ ने बीसीओ को दंडाधिकारी बनाया है

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की ओर से 14 मार्च को अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक जुलूस निकालने की घोषणा की गई है। जो राज्य सरकार के भेदभाव की गलत नीति के विरुद्ध तथा संघ के 9 सूत्री मांगों के समर्थन में होगी। इसको देखते हुए एसडीओ ब्रज किशोर लाल ने निर्धारित तिथि को जुलूस निकलने से लेकर समापन होने तक विधि-व्यवस्था संधारण एवं उसकी सुरक्षा से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया है। एसडीओ ने दंडाधिकारी के रूप में बीसीओ रघुवीर साह को पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी बल के साथ प्रतिनियुक्त किया है। जो जुलूस के साथ-साथ मोबाइल रहेंगे। संघ के राज्य प्रतिनिधि आशुतोष कुमार चौधरी एवं अध्यक्ष कृष्ण कांत आचार्य ने बताया कि शिक्षक संघ के सभी गुटों के पदाधिकारी एवं शिक्षकगण इस बाइक जुलूस में शामिल होंंगे। 14 मार्च को अनुमंडल मुख्यालय से यह जुलूस दो विधानसभा क्षेत्र यानी कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों से गुजरते हुए पुनः बिरौल वापस लौटेगी। जहां संघ के पदाधिकारी शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...