पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Teachers Will Pressurize The Government Through Signature Campaigns Street Plays And Paintings

हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़-नाटक व चित्रकला के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाएंगे शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हड़ताली शिक्षकाें ने मांगाें के समर्थन में धरना प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षकाें ने पोलो मैदान धरना स्थल पर इकट्ठा होकर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं प्रारंभिक हड़ताली शिक्षकों ने नगर बीआरसी पर धरना शुरू कर दिया है। प्रखंडों में भी शिक्षक ने होली की छुट्टी के बाद आंदोलन को तेज करने में जुट गए हैं। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से जारी प्रारंभिक शिक्षकाें की हड़ताल अब निर्णायक स्टेज में ले जाने की स्थिति में कवायद तेज हो गई है।

नगर बीआरसी पर प्रारंभिक शिक्षकों का धरना 24वें दिन भी जारी रहा

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नगर बीआरसी पर प्रारंभिक शिक्षकों का धरना 24वें दिन भी जारी रहा। 7 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताली शिक्षकों का नेतृत्व नगर संयोजक संजीव कुमार ठाकुर ने किया। संजीव ठाकुर ने आंदोलन को तेज करने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा और चित्रकला प्रतियोगिता कर लोगाें तक अपनी मांगों को पहुंचाने की योजना बनाई है। नगर संयोजक ने कहा कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। व्यापक पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़-नाटक, चित्रकला, पेंटिंग के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षकों से मजबूती बनाए रखने की अपील की


वहीं हायाघाट प्रखंड में बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिलाध्यक्ष माे. रेजाउल्लाह ने हड़ताल में शामिल शिक्षकों को मजबूती के साथ एकजुटता बनाए रखने की अपील की। रेजाउल्लाह ने कहा कि समन्वय समिति के हर एक निर्णय पर मजबूती के साथ अमल किया जाएगा। धरना का संयुक्त रूप से नेतृत्व जिला संयुक्त सचिव राम लगन सरदार एवं मो. शब्बीर अंसारी ने किया। धरना के मौके पर परवेज आलम, शाइना परवीन, मो. गुलजार, अखिलेश सिंह, रमा कांत सिंह, वजीह मुस्तफा, पुष्पा कुमारी, सुभाष कुमार, शादाब आलम, मुकेश दास, रमाकांत मिश्र, रंजीत पांडेय, भरत कुमार महतो, अहमद हसन रिजवी, सैयद गौहर अली, रघुनाथ पासवान, राज किशोर सुमन, अब्दुर रहमान आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।


अाज से डीईओ व डीपीओ का करेंगे घेराव


हड़ताली माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के अभाव में गुजरी फीकी होली के बाद फिर से धरना प्रदर्शन आरंभ हो गया है। पोलो मैदान धरना स्थल पर पहुंचे शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने नया नारा देते हुए कहा कि सबकी शिक्षा एक समान-सबको वेतन एक समान की मांग की। राम नरेश महथा के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव श्रवण नारायण चौधरी ने कहा कि होली जैसे त्योहार में शिक्षकाें का वेतन रोकना अमानवीय कृत है। सरकार को कोई अधिकार नहीं था कि वह शिक्षकों के बच्चों को त्योहार की खुशी से दूर रखे। शिक्षक अपने जायज हक के लिए आंदोलन करने पर मजबूर हुए हैं। सरकार को शिक्षकाें की बातों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था। लेकिन सरकार और उनके पदाधिकारी शिक्षकों के साथ ही उनके परिवारों पर अत्याचार करने में जुट गए हैं। सरकार एवं अपर मुख्य सचिव के आदेश के खिलाफ जिला स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी आैर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय का दो दिनों तक घेराव किया जाएगा। ताकि त्योहार के बाद ही सही शिक्षकाें के वेतन भुगतान पर लगी रोक काे हटाने का रास्ता निकाला जाए। मौके पर अनिल कुमार झा, डॉ. सतेंद्र कुमार सिंह, श्रीमोहन चौधरी, आमोद कुमार, संजय कुमार झा, शैलेंद्र कुमार झा, मनीष कुमार झा, अवधेश ठाकुर, मोबारक आजमी, खिजरे हयात, मो. फैजान हसन, आमिर हुसैन, संजय चौधरी आदि ने सभा को संबोधित किया।

धरना स्थल पर प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य।

शिक्षकों ने सबकी शिक्षा एक समान-सबको वेतन एक समान की मांग सरकार से की
खबरें और भी हैं...