- Hindi News
- National
- Darbhanga News Teju Yadav Who Is Going To In Laws On Holi Occasion Succumbed To Road Accident Arvind Yadav Injured
होली के मौके पर ससुराल जा रहे तेजू यादव की सड़क दुर्घटना में हुई माैत, अरविंद यादव जख्मी
काकरघाटी गांव निवासी रामदास यादव के पुत्र तेजू यादव दिनभर होली खेलने के बाद शाम पूर्व अपने गांव के ही रामजतन यादव के पुत्र अरविंद यादव के साथ काकरघाटी से फोरलेन के रास्ते अपने ससुराल बेनीबाद से सटे पिरोंछा गांव बाइक से स्वयं चलाकर जा रहे थे। इसी क्रम में सिमरी थाना के निकट गलत साइड से आ रहे वाहन को देख तेजू बाइक को साइड मुड़ाने लगे। मुड़ाने के दौरान ही तेजू की बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद तेजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, बाइक के पीछे बैठे अरविंद को भी चोट आई। लोगों की मदद से दोनों को डीएमसीएच लाया गया, जहां तेजू को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद तेजू का शव काकरघाटी गांव बुधवार को पहुंचा।
मृतक तेजू बीते कई वर्षों से दुबई में नाैकरी कर परिवार के विकास में अपना हाथ बटाता था। होली के मौके पर अाैर अपने भाई की शादी में तेजू घर लौटा था। 12 मार्च को तेजू के छोटे भाई की शादी होनी थी। तेजू की शादी बीते वर्ष ही पिरोंछा गांव में हुई थी।
डीएमसीएच में परिजनों ने की धक्का-मुक्की
डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे मृतक तेजू कुमार यादव के परिजन एवं ट्रॉलीमैन के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान बचाने आए सुरक्षा गार्ड के साथ ही मृतक के परिजन उलझ गए। वहीं इमरजेंसी में मौजूद पीजी डॉक्टरों ने जब मामला को शांत कराने की कोशिश की गई, तो परिजनों ने उन पर भी आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद फिर ट्रॉलीमैन के तरफ से भी कई लोग इमरजेंसी में जुट गए। बेंता थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया। उन्हें भी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
काकरघाटी गांव में तेजू की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।