श्रीराधे-कृष्ण मंदिर का हुआ शिलान्यास
मनीगाछी|गंगौली कनकपुर स्थित हरि मंदिर के प्रांगण में श्रीराधे-कृष्ण मंदिर का शिलान्यास लगमा आश्रम के ब्रह्मचारी संत बौआ भगवान के द्वारा बुधवार को किया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना व हवन किया गया। मौके पर संत मौनी बाबा, ब्रह्मचारी संत अवध किशोर दास, मुखिया शंकर मिश्र, प्रमोद लाल, पैक्स अध्यक्ष लाल चौधरी, बलदेव मंडल किशोर झा अादि मौजूद थे।