अपहृता ने कोर्ट में मामला को बताया गलत
सदर थान अंतर्गत एक गांव से अपहृत युवती गुरुवार काे न्यायालय में हाजिर हुई। कांड के अनुसंधानक एएसई शक्ति सिंह ने बताया कि सदर थाना कांड (105/20) दर्ज किया गया था। जिसमें अभियुक्त बदल कुमार पर लड़की के पिता ने शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। खुद युवती ने गुरुवार को कोर्ट में हाजिर होकर न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाया है। उसने अपहरण को गलत बताया है।