- Hindi News
- National
- Darbhanga News The Probables Of The District Cricket Team Were Announced For The Under 19 Randhir Verma And Under 16 Shyamal Sinha Cricket Competition
अंडर-19 रणधीर वर्मा व अंडर-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की गई
बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित आगामी राज्य स्तरीय हेमन ट्राफी, अंडर-19 रणधीर वर्मा एवं अंडर -16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए गठित होने वाले दरभंगा जिला क्रिकेट टीम के संभावित खिलाड़ियों की सूची चयनकर्ताओं ने जारी कर दी है । दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि एएन आरजू की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय चयनकर्ताओं (विजय झा, कुमार रौशन एवं राकेश कुमार) की समिति ने दिसंबर 2019 में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों के द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर यह सूची बनाई है। अंडर 16 के लिए 25 संभावित खिलाड़ियों का चयन विभिन्न क्लबों से किया गया जिसमें सौरभ कुमार झा, मनीष चौधरी, जय शंकर, विकास, कृष कुमार, अब्दुल रज्जाक, चिराग मिश्रा, समीर, केशव, गौरव कुमार, हिमांशु शेखर, राहुल गुप्ता, अनुराग सिंह, प्रिंस, तथागत आनंद, शिवम् झा, राज कुमार, मोहसीन, भास्वान भारद्वाज, आकाश, अनिकेत राज , आयुष राज, आदित्य, फिरोज शामिल किया गया है।
हेमन ट्रॉफी के लिए हुआ इन संभावित खिलाड़ियों का चयन
{सीटीएन क्रिकेट क्लब से : सुरजीत राय, नवनीत झा, शिशिर कुमार झा, पप्पू कुमार, रोहन शर्मा,अभिलाष झा
{टाउन क्रिकेट क्लब से : भुवन सिंह, आदित्य वर्द्धन, अनुपम आनन्द, राहुल झा, भवनाथ झा
{मिथिला क्रिकेट क्लब से : कफिल हाशमी, जीशान वसी, साजिद हुसैन, राशिद हुसैन, सुभाष चन्द्रा, त्रिपुरारी केशव, आमिर इरफान
{दरभंगा क्रिकेट क्लब से : गोलू सहनी, रजत दुबे, राहुल कुमार झा
{यूथ क्रिकेट क्लब से : रियाज जिम्मी, आसिफ, जिसान, राशिद निजाम
{ईग्ल्स क्रिकेट क्लब से : जावेद खान, अफरोज आलम, आकाश कुमार
{एमआईएलएस क्रिकेट क्लब से : शिव कुमार
{जाले स्पोर्ट्स क्लब से : अमन कुमार ठाकुर, नफीश वेग
{गांधी क्रिकेट क्लब से : इरशाद
{मीडिया क्रिकेट क्लब से : प्रशान्त कुमार
अंडर -19 रणधीर वर्मा के लिए संभावित खिलाड़ी
{दरभंगा क्रिकेट क्लब से : आयुष लोहारूका, मयंक कुमार, सुभाष कुमार, राजेश रंजन, आनन्द पासवान
{टाउन क्रिकेट क्लब से : प्रिंस, नीलेश मिश्र, मोहित नाथ मिश्रा, अल्तमीश, सचिन पाण्डेय
{सीटीएन क्रिकेट क्लब से : आदित्य श्रीवास्तव
{मिथिला क्रिकेट क्लब से : मनीष कुमार राय, जहाँगीर आलम, चिस्ती
{मिश्रटोला क्रिकेट क्लब से : शेख शहजाद
{एमजी स्पोर्ट्स एकेडमी से प्रतीक कुमार चौधरी, कृष्णा
{एमजीएसएस क्रिकेट क्लब से : अमृत सिंह
{यूथ क्रिकेट क्लब से : शारूख
{एमआईएलएस क्रिकेट क्लब से : नवीन कुमार, दिव्यांशु राज
{गांधी क्रिकेट क्लब से : प्रिंस सिंह
{मीडिया क्रिकेट क्लब से : रंजन कुमार, अनिकेत
{ईग्ल्स क्रिकेट क्लब से : एजाज खान
ये कागजात लेकर आना आवश्यक
सचिव ने बताया कि जो खिलाड़ी इन दो दिनों में अपना पंजीयन फार्म नहीं भरते हैं उनका दावा टीम से स्वतः समाप्त हो जायेगा क्योंकि दरभंगा जिला क्रिकेट संघ को 15 मार्च तक बिहार क्रिकेट संघ को मेल के द्वारा सभी खिलाड़ियों की सूची भेजना अनिवार्य है। इसलिए सभी खिलाड़ी नियत स्थान पर दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के संयोजक राकेश कुमार से पंजीयन फार्म प्राप्त कर तत्काल भरकर उनके पास जमा करें। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों को 13 एवं 14 मार्च को दिन के 12 बजे से 4 बजे के बीच डॉ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में अपने मूल दस्तावेज के साथ पंजीयन फार्म भरने के लिए आना है। खिलाड़ियों को अपने साथ कम्प्यूटर निर्मित जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता पिता में से किसी का आधार व आई कार्ड, आवासीय तथा दो फोटो लाना अनिवार्य है।