- Hindi News
- National
- Darbhanga News Theft Of Jewelry Including 137 Lakh Cash In 3 Flats Of The Same House Fir
एक ही मकान के 3 फ्लैट में 1.37 लाख नगद सहित गहने की चोरी, एफआईआर
पिछले दो माह पूर्व हुई चोरी के कई कांडों का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई और चोर ने फिर एक ही मकान के तीन फ्लैट में ताला तोड़ कर एक लाख 37 हजार रुपए नगद सहित लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। इस मामले में सदर थाना क्षेत्र के घोई निवासी अमर नाथ मिश्र के पुत्र एसबीआई के भागलपुर जिला में बैंक अधिकारी प्रशांत मिश्र ने मामला दर्ज कराया है। वे प्रथम तल्ला पर रहते हैं। उनके नीचे तल्ले में मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के महदेवा गांव निवासी विश्वम्भर ठाकुर के पुत्र संजय कुमार और कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी की प|ी बबीता देवी रहती हैं। यह मकान आनंद भवन कोतवाली ओपी अन्तर्गत मिश्र टोला मोहल्ला स्थित सेन्ट्रल सेकेण्डरी स्कूल के निकट है। यह मकान प्रशांत कुमार के फुफेरे भाई मनीष मिश्रा का है। प्रशांत होली को लेकर पर्व मनाने अपने घर गए थे। गुरुवार को उन्हें रेंटर संयज कुमार ने फोन कर बताया कि उनके घर घटना हुई है। वह शाम में यहां पहुंचे और चोरी की घटना को लेकर कोतवाली ओपी की पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि संजय कुमार के यहां से 50 हजार रुपए नगद, सोने की चेन और झुमका की चोरी कर ली गई। वहीं, बबिता देवी के यहां से 12 हजार रुपए नगद, सोने की तीन कानबाली, एक नाक की बाली, जबकि प्रशांत मिश्र के यहां से 75 हजार नगद, दो सोने की चेन, 10 कान की बाली, 6 नथियां की चोरी कर ली गई।
मिश्रटोला नाग मंदिर के पास बंद घर में चोरी के बाद बिखरा सामान।