पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Three Smugglers Sent To Prison Guard In Jail For Drinking Alcohol Liquor Recovered In Many Places

शराब पीने के अाराेप में चौकीदार को भेजा जेल तीन तस्कर गिरफ्तार, कई जगह शराब बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा होली पर्व को लेकर शराब बंदी के बीच नशेड़ियों और शराब के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर ग्रामीण इलाकों में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई जगहों पर शराब की बरामदगी हुई जबकि तस्कर पुलिस के आने से पहले निकल गया। सोनकी ओपी पुलिस ने मंगलवार को 180 एमएल के 36 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि गुप्त सूचना के तहत वासुदेवपुर सुपर भट्ठा के नजदीक नथुनी यादव के पुत्र अशोक यादव के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान हरियाणा निर्मित कैसिनो प्राइस के 180 एमएल के 36 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बहेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को जयंतीपुर दाथ गांव में एक झाड़ी से 618 पीस नेपाल निर्मित देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर गश्ती के दौड़ान उक्त गांव के एक झाड़ी से बोरा में बंद नेपाल निर्मित 618 पीस देसी शराब बरामद किया है। जयंतीपुर दाथ गांव के रवीन्द्र पासवान के विरुद्ध शराब बिक्री करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इधर, बहेड़ा में शराब पीने के आरोप में बहेड़ा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने एक चौकीदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। होली पर स्वयं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने चौगमा गांव के चौकीदार घनश्याम तांती को कार्य में लापरवाही एवं बंदी के बावजूद शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हायाघाट थाना पुलिस ने 96 बोतल शराब के साथ तस्कर को दबोचा

हायाघाट|हायाघाट थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वहपत्ति गांव से होली में बेचने के लिए लाए गए भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त की है। वहीं, पुलिस के छापेमारी से पूर्व कारोबारी भागने में सफल रहा। जहां हायाघाट की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि होली के मौके पर मध निषेध छापेमारी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वहपत्ति गांव में अभियुक्त पप्पू पासवान पिता नारायण पासवान ग्राम वहपत्ति के घर के पीछे बांसबीट्टी में बबूल पेड़ के नीचे घास-फूस से ढके अवस्था में 3 कार्टन में कुल 96 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।

एपीएम थाना पुलिस ने 33 बोतल विदेशी शराब जब्त की, आरोपी फरार

हायाघाट|एपीएम थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के घरारी गांव में विशेष छापेमारी के दौरान 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, शराब तस्कर पुलिस के पहुंचने से पूर्व मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एपीएम थानाध्यक्ष मो. जजा अली ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के घरारी गांव में होली के लिए शराब की खेप आ रही है। उन्होंने सूचना पाते ही एएसआई रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में सादे लिबास में पुलिस बल को भेजा। घरारी गांव नदी के दूसरे तट पर स्थित है। इसलिए पुलिस को काफी मशक्कत के बाद घरारी जाना पड़ा।

सिमरी में कार से 268 बोतल शराब बरामद, तीन नामजद

सिंहवाड़ा|सिमरी थाना के सिमरी पंचायत के रामचेला टोला से सुमो कार से 268 बोतल प विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की। सिमरी के शीतल सहनी, जब्त की गई सुमो ग्रांड कार के मालिक व अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि एएसआई हंस कुमार को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर से कार में शराब लोड होकर सिमरी के रास्ते आ रही है। होली की रात तीन बजे पुलिस ने जब कार का पीछा किया तो कार में सवार दो लोग सिमरी-गौड़ा सड़क पर गाड़ी से उतरकर झाड़ियों की तरफ भाग गए। कार से 375 एमएल की कुल 268 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

49 बोतल शराब बरामद तस्कर भागने में सफल

मनीगाछी|नेहरा सहायक थाना क्षेत्र के चंपापट्टी रजवाड़ा गांव के निकट कमला नदी के किनारे से 9 मार्च को पुलिस ने एक बजाज प्लेटिना बाइक को शराब के साथ जब्त किया है। इस संंबंध में ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि राघोपुर गांव के राम प्रसाद यादव के पुत्र विनोद यादव एवं इंदल मंडल के पुत्र संतोष मंडल बाइक पर एक बोरा में कुछ सामान के साथ गांव में अाया। इसी बीच उसकी नजर चौकीदार मनोज पासवान पर पर गई। दोनों व्यक्ति बोरा को फेंकते हुए बाइक छोड़कर भाग निकले। चौकीदार की सूचना पर एस आई सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक एवं बोरा में रखे सामान को जब्त किया। जांच में बाइक की डिक्की से इंपीरियल ब्लू विदेशी शराब 375 एमएल का 10 बोतल और प्लास्टिक के बोरा से 180 एमएल का 39 बोतल शराब कुल 10 लीटर 770 एमएल बरामद किया गया है। बताया जाता है कि विनोद यादव राघोपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड-8 एवं संतोष मंडल वार्ड-5 के वार्ड सदस्य हैं।

जब्त की गई शराब तस्कर की कार।
खबरें और भी हैं...