- Hindi News
- National
- Darbhanga News Through Its Daily Branches The Rashtriya Swayamsevak Sangh Works For The Navnirman Of The Individual And Nation Every Day Ram Kumar
अपनी दैनिक शाखाअाें के माध्यम से प्रतिदिन जगह-जगह व्यक्ति व राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए काम करता है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : राम कुमार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को मेडिकल मैदान में शाखा कुम्भ का आयोजन किया गया। जिला संघचालक डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में नगर अन्तर्गत चलने वाली 60 शाखाओं के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमें स्वयंसेवकों ने अपने दैनिक शाखा में प्रतिदिन राष्ट्र निर्माण में चलने वाले कार्य योग, खेल, सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। शाखा कुम्भ को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक राम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने दैनिक शाखाओं के माध्यम से प्रतिदिन व्यक्ति निर्माण एवं राष्ट्रनिर्माण का काम करती आ रही है। प्रतिदिन एक घंटे की शाखा में आने से व्यक्ति के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शाखा में भारत माता की प्रार्थना के माध्यम से व्यक्ति आज्ञा पालन, समय पालन व स्वस्थ रहने की विधाओं सहित राष्ट्र भक्ति सरीखे गुणों को सीखता है और स्वयं सेवक समाज के अनेक क्षेत्रों में भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का काम करता है। उन्होंने 1857 की क्रांति मे मंगल पांडेय, वीर सावरकर व बंग-भंग समेत कई उदाहरणों को बताकर समय पालन एवं आज्ञा पालन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज समाज के अनेक क्षेत्रों मे स्वयंसेवक दैनिक शाखा के माध्यम से प्रशिक्षित होकर राष्ट्र को नयी दिशा देने का कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के बाद प्रांत प्रचारक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को समय देने वाले दरभंगा के पूर्व वरिष्ठ प्रचारक रामबहादुर चौधरी, विश्व हिन्दू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र, महादेव प्रसाद जायसवाल, सरदार समशेर सिंह, पीतांबर पूर्वे, राजनारायण यादव, विनय झा को पाग -चादर से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चिकित्सा के क्षेत्र मे संघ के अनुषांगिक एनएमओ की चिकित्सक डॉ. ऋतु प्रिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आरएसएस की शाखा कुंभ में मुख्य अतिथि के रूप मे दरभंगा राज परिवार के सदस्य कुमार र|ेश्वर सिंह सहित क्षेत्र प्रचारक रामनवमी, नगर संघचालक दिनेश मिश्र, अरविंद कुमार, विभाग कार्यवाह दिलीप झा आदि मौजूद थे।
शाखा कुंभ में शामिल स्वयंसेवक।
मेडिकल मैदान में शाखा कुंभ को संबोधित करते प्रांत प्रचारक।