पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Today Holi Celebrated In The Form Of Holi Re Rasiya Not Holi Baljori Re Rasiya

आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बलजोरी रे रसिया... जैसे गीतों पर झूमते हुए मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज बिरज में होली रे रसिया, होली नहीं बलजोरी रे रसिया, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग लूटे, मिथिला में राम खेले होली और होली कनक भवन में खेले रामनरेश जैसे गीतों से मंगलवार का दिन गूंजायमान रहा। रंग, अबीर और गुलाल के संग मनाए जाने वाला प्रेम व सामाजिक सौहार्द का पर्व होली शांतिपूर्ण व धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही युवाओं व बच्चों की टोली हाथों में पिचकारी व गुलाल लेकर सड़कों पर जमे हुए थे। हर राहगीर व आने-जाने वालों पर पिचकारी से रंग छिड़क बच्चे काफी खुश व उत्साहित थे। वहीं गांवों में लोग घर से निकल एक-दूसरे को रंग लगा होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। गांवों में लोग टोली व समूह बना ढोल व झाल लेकर निकले और होली के सुमधुर गीत गाकर घूम-घूम कर होली मनाई। गीत संगीत के माध्यम से होली गीत में भगवान कृष्ण-राधा, राम-सीता व शिव-पार्वती के होली खेलने के वर्णन पर लोग जमकर झूमे।

सुर साहित्य की ओर से होली मिलन एवं महामूर्ख कवि सम्मेलन आयोजित

जाले | सुर साहित्य परिषद जाले के तत्वावधान में सोमवार को होली मिलन एवं महामूर्ख कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ । परिषद के अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता (विनय) ने सर्वप्रथम नारी के सम्मान में एक कविता पाठ किया। इसमें बेटा-बेटी के अंतर को दिल से निकालने तथा दोनों को एक समान प्यार करने को कहा। युवा कवयित्री अल्पना आनंद को सम्मेलन का अध्यक्ष अंजू मेहता एवं कविता मेहता ने माला व टोपी पहनाकर महामूर्ख 2020 की उपाधि से सम्मानित किया। इसमें अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता (विनय), सचिव अरुण पाठक, जहांगीर, उस्मान, राहुल आनंद, अल्पना आनंद, सितारे, उमा शंकर मेहता, वसंत राउत जयदीप मेहता, अलंकृता मेहता, प्रीति, आराधना, अल्पना आदि ने गीत एवं कविता पाठ कर खूब तालियां बटोरे। विशिष्ट अतिथि राहुल आनंद एवं मंच संचालन अरुण कुमार ने किया।

रंगों का त्योहार शांतिपूवर्क संपन्न

कुशेश्वरस्थान | रंगों का त्योहार होली को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में काफी चहल पहल देखी गई। विशेष कर बच्चों में इसको लेकर काफी उत्साह था। बच्चे ने अपनी हम उम्र के साथ एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। युवाओं की टोली घूम घूम कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और होली की बधाई दी। साथ ही बुजुर्गों के पैरों पर अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व 9 मार्च की देर शाम सभी गांवों में लोग ढोल मजीरा बजाते हुए नाचते गाते गांव के बाहर होलिका दहन किया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दो दिवसीय होली के दौरान कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

जोगीरा सारारारा... पर जमकर नाचे युवा

केवटी| प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने जमकर रंग-गुलाल से होली खेली। सभी ने जमकर जोगीरा गाया। बड़ों ने छोटों को गुलाल लगाकर आशीष लिया। बच्चों भी रंग-बिरंगे परिधानों में दिखे। प्रखंड में शांतिपूर्ण होली संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। वहीं होली से पहले ही बीडीओ महेश चन्द्र, सीओ अजीत कुमार झा, रैयाम और केवटी पुलिस ने अपने-अपने सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। होली के दिन जीबू झा व रंजीत झा ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। रैयाम थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और केवटी प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया।

डीजे व फिल्मी धुनों पर थिरके युवा

होली के दिन लोगों ने एक दूसरे के सर पर गुलाल व रंग लगा गले मिल होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। आपसी राग द्वेष भुला सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा मस्ती की। खासकर युवाओं की टोली जगह -जगह डीजे लगा फिल्मी धुनों पर खूब नाचे। वहीं होली के दिन महिलाओं ने सपता व विपता की कथा सुन हाथों में पीला धागा बांध घर में सुख समृद्धि के लिए पूजा- अर्चना किया। इससे पूर्व सोमवार की देर रात में होलिका दहन किया गया। जिसमें गांव के बाहर उत्तर दिशा में लकड़ियां इकट्ठा कर आग लगा उसके चारों ओर घूम-घूमकर लोगों ने होली के गीत व जोगीरा गाए।

एक-दूसरे को गुलाल लगाते लोग।

होली पर डफली बजाकर झूमते युवक।

होली के गीतों पर झूमते युवक।

होली का गीत गाती युवाओं की टोली।
खबरें और भी हैं...