पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biraul News Tribute Paid To Martyr Narendra In Naxalite Attack In Sukma Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद नरेंद्र को दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहेड़ी | प्रखंड के जुड़िया चौक पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा नक्सली हमला में शहीद बकमंडल गांव निवासी नरेंद्र कुमार सिंह का तीसरा शहादत दिवस मनाया गया। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता व आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर उन्होंने देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी शहादत लोगों के लिए प्रेरणादायक है। मौके जदयू नेता राधा रमण मंडल, संतोष साह, राधेश्याम सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश झा, सुरेश कुमार, चंद्र भूषण यादव, सुनील कुमार, विनोद कुमार सिंह, बच्ची सिंह, गुंजन चौधरी, महेश सिंह आदि मौजूद थे।

समाजसेवी बद्री साहू के निधन
पर शोक व्यक्त किया


बिरौल|सुपौल बाजार स्थित खादी भंडार के प्रांगण में देवकुली जगन्नाथपुर निवासी सह समाजसेवी बद्री साहू (80) का निधन हो गया। उनके निधन पर साहू समाज ने शोक सभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया। इसकी अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता कैलाश कुमार साहू ने कहा कि बद्री बाबू के निधन से साहू समाज को काफी क्षति हुई है। वे साहू समाज के मार्गदर्शक भी थे। उत्तम साहू,दिनेश साह, विजय साहू, दुर्गा साह, लालो साह, सरोज साह, रोहित साह आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...