ट्रॉफी फाइटर्स ने कोरथु टीम को किया पराजित
सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित गुरुकुल क्लासेस के तत्वावधान में आयोजित गुरुकुल प्रीमियर लीग सीजन-2 का नाइट फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में श्री कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल के मैदान में ट्रॉफी फाइटर्स और कोरथु टीम के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले से पूर्व पब्लिक स्कूल एसोसिएशन और कोचिंग एसोसिएशन बिरौल के बीच फैंसी मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रॉफी फाइटर्स ने निर्धारित 15 ओवर में तक्की के 38 रनों की बदौलत 76 रन बनाए। जवाब में कोरथु की टीम केवल 36 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम ट्रॉफी फाइटर्स को पप्पू सिंह,नवलेश चौधरी ने ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को गुरुकुल क्लासेज के फाउंडर नटवर चौधरी,अजय बिरौलिया, नासिर हुसैन ने ट्रॉफी के साथ 2500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज कोरथु के विनय को दिया गया। मौके पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा, बलराम चौधरी, नटवर चौधरी, रविंद्र सिंह, आशीष कुमार, नटवर शंभू चौधरी, अजीत चौधरी आदि उपस्थित थे।
ट्रॉफी के साथ ट्रॉफी फाइटर की टीम।