लूट और डकैती मामले का दो आरोपी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ स्थित एल एंड टी माइक्रो फायनेंस कंपनी में हुए 11 फरवरी को 61 हजार 700 रुपए हुए लूट का खुलासा मधुबनी पुलिस के सहयोग से हो गया। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बताया कि बिरौल में घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जो घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी कसरौर के मनीष कुमार झा एवं गलमा निवासी शुभंकर झा नाम का है। यहां घटना करने के बाद अपराधियाें ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी में घटना को अंजाम दिया था। मधुबनी पुलिस की ओर से उन अपराधियाें की तलाश में एक दिन पूर्व घनश्यामपुर पहुंची। जहां इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ये अपराधी ने बिरौल एवं मधुबनी के बेनीपट्टी कांड में अपना संलिप्तता स्वीकार किया।