पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली चोरी के दो मामले दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केवटी |विद्युत आपूर्ति शाखा केवटी के कनीय अभियंता दिनेश कुमार और खिरमा प्रशाखा के कनीय अभियंता सरोज कुमार सिंह ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र से बिजली चोरी के एक-एक मामले दर्ज कराकर केवटी पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है।कांड संख्या 29/20 में छतवन जीवरा निवासी सरयुग गिरी के पुत्र उपेंद्र गिरी के परिसर में बिना मीटर के ही पूरे घर-मकान में बिजली चोरी उसे जलाने का मामला पकड़ा।इस मामले में घर मालिक पर 7909 रुपया वसूले जाने का दावा पेश किया गया है। दूसरे मामले में कांड संख्या 30/20 में डलवा निवासी बाल कृष्ण यादव के पुत्र महेश यादव पर टोका फंसाकर बिजली जलाने का मामला तब प्रकाश में आया जब बिजली विभाग के कनीय अभियंता और मानव बलों ने छापेमारी किया।महेश यादव पर 373 वॉट बिजली चोरी करने का आरोप में कुल 32431 की क्षतिपूर्ति की दावा विभाग ने किया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
खबरें और भी हैं...