दो पक्षों में मारपीट एफआईआर दर्ज
थाना क्षेत्र की कमरकाला पंचायत के तालिबपुर महादलित बस्ती में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष से घायल रामलखन सदा ने गांव के ही 9 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जख्मी सदा ने बिरौल थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। दिए गए आवेदन में इन्होंने कहा है कि राजेन्द्र सदा, बाबू साहब सदा, गिरधारी सदा, बबलू सदा सहित 9 लोग शराब के नशे में घर आकर जबरन परिवार की महिला सदस्य देवकी देवी, सुमित्रा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया एवं मोबाइल फोन भी छीन लिया। सभी घायलों का इलाज बिरौल के एसएचसी में कराया गया।आवेदक ने बताया कि आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।