- Hindi News
- National
- Darbhanga News Unidentified Vehicle Crashes Into Bike On Nh 57 One Dead One Injured
एनएच-57 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, एक की मौत, एक जख्मी
सिंहवाड़ा एवं सिमरी थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गई एवं 8 लोग जख्मी हो गए। दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सिमरी थाना अंतर्गत तेलिया पोखर चौक के निकट मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो युवक में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक की शिनाख्त सदर थाना के ककरघट्टी निवासी मल्लू यादव के पुत्र तेजू यादव(30वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं घायल अरविंद कुमार यादव (28वर्ष) को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की नई अपाचे बाइक से तेजू अपने साथी अरविंद के साथ ककरघट्टी से मुजफ्फरपुर जिले के पिरौछा स्थित ससुराल जा रहे थे। तेजू यादव बिना हेलमेट के बाइक पर साथी युवक अरविंद यादव को बैठाकर दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। एनएच 57 पथ पर तेलिया पोखर के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही तेजू का माथे पर गंभीर चोट लगने से वह लहुलुहान हो कर घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सिमरी थाना के एएसआई सुरेश दुबे ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
निस्ता में तेज रफ्तार बाइक भीड़ में घुसी, चार जख्मी : सिंहवाड़ा थाना के निस्ता के नासिरगंज में होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक भीड़ में घुस गई। बाइक की ठोकर से नासिरगंज के ही पूरन दास,सोगारथ दास,अनरजीत दास व भोगेंद्र दास जख्मी हो गए। चारों जख्मियों का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में कराया गया है। वहीं भीड़ में बाइक घुसने से बाइक सवार के अलावा अन्य लोग भी चोटिल हो गए।