पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Widow Pension Amount Was Going To Another39s Account Investigation Revealed

विधवा पेंशन की राशि दूसरे के खाते में जा रही थी, जांच में हुआ खुलासा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले छह माह से कार्यालयों की चक्कर लगा रही मुन्नी देवी को गुरुवार को उनका हक व अधिकार प्रशासनिक अधिकारी की मदद से मिल गया। मिश्रटोला वार्ड 26 के स्व.उपेंद्र मंडल की विधवा मुन्नी देवी पिछले छह माह से सदर प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय की चक्कर लगा रही थी। लेकिन उन्हें पेंशन की कोई सही जानकारी नहीं मिल पाती थी। पिछले दिनों जब वह सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्यालय पहुंची तो वहां उसने मामले की जानकारी सहायक निदेशक रवि शंकर तिवारी को दी। जिसके बाद सहायक निदेशक ने मामले की जांच का आदेश सदर बीडीओ रवि सिन्हा को दिया। जांच में पता चला कि महिला की पेंशन की राशि दूसरे व्यक्ति के खाते पर जा रही है।

खबरें और भी हैं...