- Hindi News
- National
- Biraul News Women Should Be Given Proper Opportunities Along With Respect Rajesh
महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ उचित अवसर देना चाहिए : राजेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के हर रूपों का विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सम्मान देने की अपील की। रविवार को संकुल संसाधन केन्द्र प्रा.वि.कमारवन परिसर में रंगीला कुमारी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अनुमंडल संयोजक सह शिक्षक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को समाज में सम्मान के साथ साथ उचित अवसर देना चाहिए। अमरनाथ मुखिया ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं के साथ साथ समाज में भेदभाव पूर्ण कार्य कर रही है। कार्यक्रम को वंदना कुमारी, भारती कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूनम कुमारी, रंजू कुमारी, जीवछ कुमार, शशिरंजन प्रसाद, रामबिहारी पासवान, संदीप कुमार आदि ने संबोधित किया। दूसरी ओर श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। गणेश चौधरी, प्रबंध निदेशक नवलेश कुमार चौधरी, निदेशक ब्रजेश चौधरी, प्रबंधक पुरुषोत्तम चौधरी ने अपना अपना विचार रखा। प्राचार्य अग्निहोत्री ने कहा कि महिला दिवस केवल 8 मार्च को ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन मनाना चाहिये। तृप्ति अग्निहोत्री, आसिफ अनवर एवं विनोद कुमार ने पुरुष समाज से अपील की कि ऐसा वातावरण तैयार करें कि महिलाओं को सम्मान मिले न कि सुरक्षा के अधिकार को मांगना पड़े। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने महिला शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।