पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Women Should Get Their Rights And Rights Under Nitish Kumar39s Leadership Growing In Every Field Lalita Jha

नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को उनके हक और अधिकार मिले, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे : ललिता झा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज नारी शक्ति जल, थल व नभ में सभी क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही हैं और अपना परचम लहरा रही हैं। प्राचीन काल से अभी तक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में व देश और समाज के विकास में महिलाओं का योगदान व त्याग रहा है। ये बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किरतपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित नारी सम्मान सह संकल्प सभा को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ललिता झा ने कहीं। स्थानीय जिप सदस्य पूनम देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी नारी को समाज में वह अधिकार व सम्मान नहीं मिला था जिसकी वो हकदार थी। लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को उनके हक व अधिकार मिले हैं। राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कई कार्य व कई योजनाएं चला रही हैं।

देश के विकास में मातृ शक्ति का है योगदान : रामकुमार |जिप सदस्य राम कुमार झा बबलू ने कहा कि देश की आजादी से लेकर देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई व कस्तूरबा गांधी के अलावे आधुनिक वैज्ञानिक विकास के लिए कल्पना चावला व खेल क्षेत्र में मैरीकॉम व साइना का अहम योगदान है। मौके पर आयोजित नारी सम्मान सह संकल्प सभा में क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि, शिक्षिकाओं, गृहणियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं के अलावे महिला समाजसेवियों को पाग, चादर व माला से सम्मानित किया गया। मौके पर रेखा देवी, जिप सदस्य मीना देवी, फिरनी देवी, रेखा भारती, नुनुवती देवी, वीणा देवी, लालो देवी, मुन्नी खातून, निर्मला देवी आदि मौजूद थे।

महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं है, किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम : शिवानी

दरभंगा | सृष्टि सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 21वीं सदी में नारी विषय पर संगोष्ठी सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सृष्टि परिवार की सभी महिला अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर शिवानी सिंह ने कहा कि इस आधुनिक युग में महिलाएं कहीं से भी पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर जगह हर परिस्थिति में पुरुषों के बराबर कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। नूतन झा ने सुनीता विलियमसन, मिताली राज ,कल्पना चावला, मैरी कॉम, सानिया मिर्जा जैसों के संघर्ष को बताते हुए उपस्थित महिलाओं को उत्साहित किया।

सीमा और नुसरत के साथ महिला पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

दरभंगा| महिला दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला पदाधिकारियों को सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार की ओर से पुरस्कृत किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी महिला थाना कांड (97/19) पोस्को एक्ट कांड 6 दिनों के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने एवं बेहतर कार्य एवं ससमय सजा दिलाने के लिए आरोप पर समर्पित को लेकर पुरस्कृत किया गया। लहेरियासराय की अवर निरीक्षक नुसरत जहां की ओर से लहेरियासराय थाने में लंबे समय से चले आ रहे लंबित कांडों एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, मारपीट आदि जैसे मामले निस्तारण करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। एसपी कार्यालय में पदस्थापित पेंशन शाखा की सिपाही 908 खुशबू कुमारी सेवानिवृत्त कर्मियों का समय पर संचिका निस्तारण के लिए पुरस्कृत किया गया है। पदस्थापन के 1 साल के अंदर सभी संख्याओं का निपटारा उनकी ओर से किए गए। वहीं, एसपी कार्यालय में पदस्थापित सिपाही 133 पूजा कुमारी कार्यालय में प्रतिनियुक्त है, इनकी ओर से प्रत्येक कार्य अवधि के दिन आने वाले महिलाओं को बारी-बारी से कतार बाद खड़ा कर एसएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मिलवाने और उनकी समस्या के प्रति जागरूक रहना फरियादियों को बैठाना एवं पानी पिलाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। महिला सिपाही 655 श्वेता कुमारी सीआईटी कंपनी में कार्यरत है, उनके द्वारा शराब बरामद की विधि व्यवस्था एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वाहन चेकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान काफी लगन पूर्वक कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। वहीं, महिला सिपाही 655 श्वेता कुमारी सीआईटी कंपनी में कार्यरत है, उसे भी इस कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इधर महिला सिपाही रिंकू कुमारी भी सीआईटी की कंपनी में प्रतिनियुक्त है। बेहतर कार्य के लिए इनामी पुरस्कृत किया गया है। वहीं, महिला सिपाही 237 सोनी कुमारी को बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है।

छोटे-छोटे बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोहा

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य पर अपनी प्रस्तुति से मनमोहा और फिर वेस्टर्न नृत्य के माध्यम से होली के रंगों में रंग दिया। सभागार में रंग अबीर की फुहारा से सभी रंग बिरंगे हो गए। रिमिक्स ‘आज संडे है’ के गानों पर परी अग्रवाल, कृषा चौधरी, सारण्या कुमार, कौशिकी, कुहू सिंह, समीक्षा राज, संवेदना कुमारी के नृत्य ने सभी उपस्थित महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद रंग बरसे भीगे चुनरवाली के गानों पर आस्था गुप्ता, मुग्धा श्रीवास्तव, श्रेया झा, श्रेयान कुमार, श्रेयांश कुमार, ऋषिकेश कुमार साह, कुमुद शर्मा जब नृत्य करना शुरू किया तो सभी बच्चों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद बृज की होली को लेकर सृष्टि के वरिष्ठ छात्र जिसमें सुबोध दास, सत्यम कुमार झा, पल्लवी कुमारी, अंकिता कुमारी, कीर्तिका कुमारी इन सभी बच्चों ने कृष्ण और राधा के नृत्य को बृज की होली के माध्यम से नृत्य की प्रस्तुति दी।

महिला सशक्तीकरण पर किया गया विचार-विमर्श

दरभंगा|रमेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत तथा एनएसएस के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षक डॉ मुकेश प्रसाद निराला, डॉ प्रशांत प्रसून, डॉ विजय, डॉ प्रमोद मिश्र, डॉ मैथिली झा, डॉ निशा, शालिनी त्रिपाठी आदि थे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा दिए गए योगदान तथा उनका सशक्तीकरण किस प्रकार किया जाए इसपर बात की गई। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को कैसे रोका जा सकता है इसपर भी बात की गई। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह भी किया गया।

प्राचीन काल से ही देश और समाज के विकास में महिलाओं का योगदान व त्याग अहम रहा है

होली मिलन समारोह में शामिल सृष्टि परिवार की महिलाएं।

किरतपुर मध्य विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटती जिप उपाध्यक्ष व अन्य।
खबरें और भी हैं...