16-17 को संशोधित सिलेबस संबंधी कार्यशाला
दरभंगा | कुलाधिपति के दिशा निर्देश पर 16-17 मार्च को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संशोधन पर पटना विश्वविद्यालय में कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला में सभी संकायाध्यक्षों एवं सभी विभागाध्यक्षों को भाग लेना है। डीएसडब्ल्यू प्रो. रतन कुमार चौधरी ने बताया कि इसकी सूचना पहले दे दी गई थी। अगर कोई विभागाध्यक्ष अपने स्थान पर किसी अन्य शिक्षक को नामित करते हैं तो इसकी सूचना उन्हें विवि के विकास पदाधिकारी को देना है। जिससे इसकी सूचना कार्यशाला के व्यस्थापक को प्रेषित किया जा सके।