औराही के पास सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
स्टेट हाइवे-56 में औराही गांव के समीप मंगलवार को होली के दिन दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान कुशेश्वरस्थान के संजय साह (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संजय साह अपने एक पुत्र एवं पुत्री के साथ अपने ससुराल गनौर से होली खेल कर घर कुशेश्वरस्थान वापस लौट रहा था। इसी दौरान औराही गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिसमें संजय साह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे बाइक सवार भी चोटिल हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने संजय को इलाज के लिए ऑटो से बिरौल भेज दिया। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।