- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Gaya News 400 Waiting In The General Sleeper Of Mahabodhi Express No Confirmed Ticket For Next 14 Days
महाबोधि एक्सप्रेस के सामान्य स्लीपर में 400 वेटिंग, अगले 14 दिनों तक कंफर्म टिकट नहीं
होली के बाद परदेश जाने के लिए गुरुवार को जंक्शन पर काफी भीड़ उमड़ी। जंक्शन से नई दिल्ली के लिए खुलने वाली महाबोधि एक्सप्रेस 12397 में यात्रियों की खचाखच भीड़ थी। ट्रेन में अगले दो तीन दिनों में सामान्य स्लीपर में कंफर्म टिकट नहीं कट रहा। महाबोधि के सामान्य स्लीपर में करीब 400 से ऊपर वेटिंग टिकट मिल रही है। कमोबेस यही स्थित पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 की है। ट्रेन में अगले दो तीन दिनों में नई दिल्ली के लिए 100 से ऊपर वेटिंग लिस्ट है। पुरुषोत्तम में पूरे माह स्लीपर क्लास में कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। पूर्वा एक्सप्रेस की भी यही स्थिति है। वहीं नन्दन कानन एक्सप्रेस में गया-जंक्शन से नई दिल्ली के लिए 26 मार्च से समान्य स्लीपर में कंफर्म टिकट उपलब्ध होने की जानकारी दी जा रही है।
सियालदह राजधानी में 7 दिनों के बाद कंफर्म टिकट
जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट का टोटा है। जंक्शन से गुजरने वाली सियालदह राजधानी 12313 में थ्री एसी में 29 मार्च तक वेटिंग, भुवनेश्वर राजधानी 22811 के थ्री एसी में 25 मार्च तक वेटिंग, वहीं गरीब रथ 22409 में 22 मार्च तक वेटिंग लिस्ट है। वहीं कोलकाता राजधानी 12301 में थ्री एसी में 25 मार्च तक बर्थ कंफर्म नहीं जबकि अन्य श्रेणी में कुछ टिकटें उपलब्ध होने की जानकारी दी जा रही है।
तीन दिन रद्द रहेगी महाबोधि एक्सप्रेस
16, 23 व 30 मार्च को गया जंक्शन से महाबोधि एक्सप्रेस नई दिल्ली के लिए नहीं खुलेगी। ट्रेन को रेलवे ने तीनों दिन रद्द किया है। वहीं पटना-रांची जनशताब्दी 12365/66 को रेलवे ने 13, 20 व 27(प्रत्येक शुक्रवार) मार्च को रद्द किया है।
जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़